पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री धनंजय मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय की एक महिला से आनलाइन दोस्ती कर सरकारी बैक में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर आनलाईन माध्यम से रूपये ठगने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/20 धारा 419,420 भादवि में वांछित अभियुक्त बब्बे पुत्र मुन्ना निवासी खिन्नी का पेड़ थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को आज दिनांक 10.04.2021 को मतलूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.09.2020 को थाना दक्षिणटोला टोला पर एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि एक व्यक्ति जो अपना नाम सलमान निवासी हरदोई बताता है काॅल कर मुझसे दोस्ती कर बैक में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार में अब तक कुल 04 लाख 15 हजार रूपये आनलाइन तरीके से अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया है लेकिन अभी तक मुझे नौकरी नही मिली बाद में मुझे पता चला की वह मुझे ठगी का शिकार बना दिया है। इस संबंध में थाना दक्षिणटोला पर मु0अ0सं0 242/20 धारा 419,420 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिणटोला के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। साइबर सेल के मदद से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों एकाउन्ट जिसमें महिला द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया है वह हरदोई का है। जिसमें तहकीकात पर आज दिनांक 10.04.2021 को उक्त घटना कारित करने वाला अभियुक्त बब्बे पुत्र मुन्ना निवासी खिन्नी का पेड़ थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।

महिला को बैंक में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये ठगने वाला एक शातिर ठग गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: