सीबीएसई बोर्ड 12वीं के 16 लाख छात्रों का आज दोपहर 2 बजे जारी होगा परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 2 बजे से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। सीबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। दरअसल, इस बार परीक्षा नहीं होने के चलते रोल नंबर नहीं जारी किया गया था, ऐसे में छात्र-छात्राएं इस लिंक https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx पर जाकर रोल नंबर खोज सकते हैं। इसके जरिये छात्र अपना परिणाम देख पाएंगे। बता दें कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए इस बार 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सीबीएसई के एलान के बाद आज दोपहर 2 बजे उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मामलों के चलते सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद कर दी थी, जिसके नतीजे शुक्रवार को जारी हो रहे हैं।छात्र-छात्राएं अपना 12वीं का परिणाम केवल सीबीएसई द्वारा जारी रोल नंबर के जरिए ही देख सकते हैं। दरअसल, एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाने से छात्र-छात्राओं को आवंटित किए गए रोल नंबर की जानकारी नहीं है। इसके चलते सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं को रोल नंबर देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर रोल नंबर खोज सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए एक लिंक https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx भी जारी किया है,जिसकी मदद से पहले रोल नंबर जानें फिर अपना परिणाम देख सकेंगे


Posted

in

by

Tags: