उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 का परिणाम घोषित कर दिया है।यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2021 के रिजल्ट में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लिखित परीक्षा न होना 55.36 लाख छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हुआ। बोर्ड के 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार हाईस्कूल में 99.53 व इंटर में 97.88 फीसद उत्तीर्ण हुए हैं। शनिवार को जारी परिणाम में विशेष फार्मूले के तहत उम्दा अंकों से सफल होने वालों की भरमार है, हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष मेरिट जारी नहीं की गई है। दोनों परिणाम अपरान्ह 3:35 बजे वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं रद कर दी थी। दोनों परीक्षाओं का परिणाम तैयार करने के लिए फार्मूला तय करके उसे जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 29 लाख 96 लाख 31 विद्यार्थी पंजीकृत थे, उनमें से 29 लाख 82 हजार 55 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 16 लाख 68 लाख 868 छात्र व 13 लाख 13 हजार 187 छात्राएं हैं। ऐसे ही इंटर के लिए 26 लाख 10 हजार 247 विद्यार्थी पंजीकृत थे, उनमें से 25 लाख 54 हजार 813 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 14 लाख 37 हजार 33 छात्र व 11 लाख 17 हजार 780 छात्राएं हैं।
रिजल्ट: यूपी बोर्ड के सारे रिकार्ड ध्वस्त, हाईस्कूल में 99.53 व इंटर में 97.88 फीसद उत्तीर्ण
Posted
in
by
Tags: