डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में मौखिक परीक्षा (Viva) की तिथि घोषित

मऊ – डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में आज विभिन्न विषयों के मौखिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है यह जानकारी देते हुए कालेज प्राचार्य डॉ ए.के मिश्रा ने बताया कि डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में Viva (मौखिक परीक्षा) के लिए परीक्षकों की सूची प्राप्त हो गयी है जिसमें उर्दू, इतिहास, समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा (Viva) 9 अगस्त 2021 को प्रातः 9:30 बजे व अंग्रेज़ी की मौखिक परीक्षा 11 अगस्त 2021 को प्रातः 9:30 बजे से कालेज परिसर में संपन्न होगी।
छात्र छात्राएं समय से कालेज परिसर में उपस्थित होकर मौखिक परीक्षा में सम्मिलित हों, अन्यथा परीक्षा छूटने की दशा में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।


Posted

in

by

Tags: