सरकार के खिलाफ सभी ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण तथा कार्यकर्ताओं की बैठक राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अगस्त क्रांति को लेकर चर्चा किया गया तथा अगस्त क्रांति के तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने 9,10 और 11 अगस्त को बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया यह प्रदर्शन सभी ब्लॉकों में किया जाएगा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणीन्द्र मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से अगस्त क्रांति के माध्यम से अंग्रेजों को देश से खदेड़ा गया ठीक उसी तरह से
अलोकतांत्रिक सरकार को कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सत्ता से दूर करके आमजन को राहत देने का काम करेगी
प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि अगस्त क्रांति का इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है अगस्त क्रांति के माध्यम से कांग्रेस के लोगो ने अंग्रेजों को यहां से भगाने पर मजबूर किया ठीक उसी तरह से भाजपा की सरकार को आगे आने वाले 2022 में हम उखाड़ फेकेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी इस क्रांति यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम और संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा अमरेश चंद्र पांडेय घनश्याम सहाय राजमंगल यादव संजय यादव रामजपित पांडेय माधवेन्द्र बहादुर सिंह अकरम प्रेमियर राजकुमार राय ओमप्रकाश ठाकुर कैलाश चौहान उदय प्रताप रायअनिल जायसवाल मधुसूदन त्रिपाठी नज़ीर अहमद धनंजय सिंह रमेश पांडेय सवामीनाथ राय छोटे लाल वीरेंन्द्र कुशवाहा संजय सिंह शैलेन्द्र सिंह ओमनारायण शर्मा त्रिभुवन राम एच सी दुर्गेडकर चन्द्रभान यादव सुरेंद्र राजभर रामकरण यादव रामचंद्र राय , गौरव कुमार राय तौसीफ इलाही सिकंदरप्रसाद ,अजयगुप्ता सम्पत मौर्या महेंद्र गुप्ता,रत्नेश राय ,आकिब नेसार ,आफताब अहमद ,रमन पांडेय ब्रहम्मानन्द पांडेय हनशनाथ तिवारी बलजीत चौहान ,मोबस्सीर गनी महेंद्र सोनकर निराला,रमा शंकर चौहान अरविंद कुमार राय,सोहेल नोमानी,खालिद अंसारी,रोशन अली ,फैज़ अहमद ,सोहेल अहमद,क्रांति निषाद सुखचैन मीना भारती सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


Posted

in

by

Tags: