आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर 250 स्थानों पर ध्वजारोहण करने का संकल्प

मऊ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले की बैठक नगर के आर एस पैलेस में हुई बैठक में परिषद ने संकल्प लिया की परिषद की तरफ से इस बार 15 अगस्त को भारत की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर मऊ जिले के 250 गांवों में या स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण करने का संकल्प लिया गया है, इस भव्य ध्वजारोहण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के जिला प्रमुख वीना गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अनूप भारत, जिला संयोजक सुधांशु सिंह द्वारा विभिन्न नगरों के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक तथा प्रवास किया जा रहा है और सभी नगरों में ध्वजारोहण के लिए संयोजको का नाम, व्यवस्था तथा कार्यक्रम में लगने वाले कार्यकर्ताओ को ऑनलाइन तथा प्रवास के माध्यम से बातचीत लगातार हो रहा है। बैठक में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के लिए जिले के कार्यकर्ताओं को विभिन्न नगरों में प्रवास करने की जिम्मेदारी दी गई तथा उनके किस प्रकार ध्वज, ध्वज पोल, कार्यक्रम प्रमुखों की व्यवस्था करनी है और सभी स्थानों पर एक साथ किस प्रकार ध्वजारोहण हो इसके बारे में गंतव्य तक विचार किया गया। जिला संगठन मंत्री ने कहा कि सभी प्रवासी कार्यकर्ता 7 से 14 अगस्त तक इसकी योजना बनाएं। जिला संयोजक ने कहा की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक जगह पर कम से कम 60 लोगो की उपस्थिति रहे। जिले के मऊ नगर के नगर उपाध्यक्ष श्याम जी ने कहा की इतना बड़ा कार्यक्रम नवीन विस्तार की मेहनत एव जिले के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव होगा।
मऊ जिले के सोशल मीडिया प्रमुख शुभम गुप्ता ने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम 250 स्थानों पर ध्वजारोहण करने के लिए सभी इकाई के कार्यार्ताओ की तथा अपने विचार परिवार के लोगों का सहयोग होना बहुत जरूरी है। मऊ नगर के नगर मंत्री ओमकार ने कहा की इस बार 15 अगस्त को उन स्थानों पर भी ध्वजारोहण होगा जहा आज तक कभी हुआ ही नहीं है।
बैठक में आशुतोष, आदित्य, रोहित, अवनीश, शुभम, ओमकार, सुधांशु, श्यामजी, राकेश, धीरज, आदि कार्यकर्ता ने बैठक में अपनी बातो को रखा।


Posted

in

by

Tags: