मऊ – शहर कांग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में दिल्ली के नांगल गाँव में 9 वर्ष की मासुम दलित बिटिया के बलात्कार एवं हत्या के विरोध में शहर के कांग्रेस जनों ने भीटी स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर कैंडील जलाकर मौन प्रार्थना किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं मऊ के प्रभारी जनक कुशवाहा ने कहा की भाजपा सरकार में दलित वर्ग पर अत्यचार बढ़ गया है यह घटना यूपी के हाथरस कांड की याद दिलाता है लेकिन आज भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है। शहर अध्यश विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली की घटना बहुत ही शर्मनाक है भाजपा सरकार घटना की जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। दलित कांग्रेस के प्रदेश सचिव सर्वेश् कुमार ने भाजपा सरकार में दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर रोष व्यक्त किया और कहा की दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो दलित समाज कांग्रेस के नेतृत्व में आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमन पाण्डेय, शैलेस सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय यादव जिला शमीम अख्तर, रफी अतहर अंसारी, मनोज गिहार महासचिव रवि शंकर खंडेलवाल संजय चौहान, वकील अहमद अंसारी सचिव फहद फरदीन महासचिव यासीर नदिम ब्रह्मानंद पाण्डेय शैलेन्द्र सिंह प्रेमचंद शाहनि अशोक कुमार राय सलीम खान चन्द्रपाल गौतम प्रदीप गौतम एवं अन्य कांग्रेस जन मौजुद थे।
भाजपा सरकार में दलित वर्ग पर अत्यचार बढ़ गया है:जनक कुशवाहा
Posted
in
by
Tags: