मऊ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आज पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में बूथ को मजबूत करने, अधिक संख्या वाले बूथों को अलग कराकर नया बूथ बनवाने, बीजेपी के प्रायोजित फर्जी मतदान को रोकने और जानबूझ कर खास वर्ग के लोगों का मतदाता सूची से नाम हटाने आदि विषयों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही 2022 में किस प्रकार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी इसे लेकर गंभीर मंथन हुआ।।
बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी राकेश उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि ने कहा कि आगे 2022 के चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओं के सामने एक गंभीर चुनौती है। आशा और विश्वास है कि बूथ के साथी इस चुनौती को स्वीकार कर बीजेपी का सूपड़ा साफ करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। परंतु भाजपा की षणयंत्रकारी नीतियों से सजग रहना होगा। बूथ की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के साथ ही यह भी देखना होगा कि किसका नाम काटा जा रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है ऐसे में बूथ के साथियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि भाजपा की तानाशाही सरकार को हटाने के लिए हर वर्ग के लोग तैयार हैं लेकिन उनके साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है। इसमें प्रमुख भूमिका बूथ कार्यकर्ता साथियों की है। कहाकि हर बूथ को जिताने का मन बनाकर कार्य करना होगा तभी 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार का मंसूबा बनाया जा सकता है। कहाकि आज बीजेपी के सामने संकट की स्थिति है, वह अपने घोषणा पत्र को भूल चुकी है। जनता के बीच वह घोषणा पत्र को लेकर नहीं बल्कि नफरत फैलाने वाली विचारधारा से लोगों में फूट डालना चाहती है। पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव में समय का इंतजार न करें क्यों कि समय नहीं है, एकजुट होकर लग जाएं।अन्त में सपा कार्यालय प्रभारी अम्बिका यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा साईकिल देने पर उनका फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया l
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,पूर्व प्रत्याशी अलताफ़ अंसारी,जिला उपाध्यक्ष नन्हकू प्रसाद राजभर,जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी,रामधनी यादव, गुड्डू चौधरी डॉ रमेश कुमार, जितेंद्र दुबे, विनोद तिवारी, सीताराम कुशवाहा चंद्रकांत मौर्या,रामधनी चौहान, आमान अहमद, वीरेंद्र चौहान, डा0 ओमप्रकाश यादव,विरेन्द्र यादव लोहिया, अब्दुल कादिर, रामप्रकाश यादव बबलू, पंकज उपाध्याय, भुवाल मिश्रा रामविलास यादव ,बन्ने खान,गौरव पांडे,विनोद यादव ,वफा उल्ला खान ,आबिद अंसारी, शंभू सोनकर,रत्नेश भारती,रामू यादव, डी पी यादव,प्रेमचन्द यादव,मुख्तार हुसैन ,अब्दुल सलाम ,सीताराम यादव, राम नगीना कवि ,धर्मेंद्र यादव बिहारी, नसरुल्लाह अंसारी आदि नेता उपस्थित थे l

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने व बीजेपी को हराने पर हुई चर्चा
Posted
in
by
Tags: