मऊ के पांच परीक्षा केंद्रों पर 17 और 18 अगस्त को होगी पीजीटी परीक्षा, माध्यमिक चयन बोर्ड के सदस्य ने केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ की बैठक

मऊ – 17 और 18 अगस्त को दो पालीयों में होने वाली पीजीटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा के लिये माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन करना होगा और नकल विहीन परीक्षा करायी जाएगी, किसी तरह का अनुचित साधन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा इसके लिए जिला प्रशासन, सरकार और चयन बोर्ड पूरी तरह से कटिबद्ध है। अगर कोई परीक्षार्थी सादी उत्तर पुस्तिका (ब्लैंक आंसर शीट) जमा करता है तो उसे केंद्र व्यवस्थापक द्वारा काट कर उस पर हस्ताक्षर करने का अधिकार है।
परीक्षा निष्पक्ष हो, शांति पूर्ण हो,और चयन बोर्ड ने जो गाइडलाइंस जारी की है उसका सख्ती से पालन हो इस उद्देश्य को लेकर माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक की। मीडिया को जानकारी देते हुए चयन बोर्ड के सदस्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मऊ में डीसीएसके पीजी कालेज, तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, संत गणिनाथ कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 9075 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 17 और 18 अगस्त को दो पालीयों में होगी। परीक्षा की सूचिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। केन्द्र व्यवस्थापक को ये अधिकार दिया गया है कि अगर कोई परीक्षार्थी सादी उत्तर पुस्तिका जमा करता है तो केन्द्रव्यवस्थापक उस उत्तर पुस्तिका को क्रास करके उस पर अपना हस्ताक्षर बना दे। किसी प्रकार की संदिग्ध हरकत होने पर तुरंत केन्द्र व्यवस्थापक पुलिस प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को सूचित करे किसी भी स्तर पर नकल या अनुचित कार्य नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए चयन बोर्ड कटिबद्ध है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायी जाएगी।


Posted

in

by

Tags: