महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य के आश्वासन के बाद शिक्षकों का धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित

मऊ – नगर के अतिप्रतिष्ठित डी.सी.एस.के. (पी.जी.) कॉलेज,मऊ के अनुमोदित स्ववित्तपोषित (संविदा) शिक्षक अपने वेतन वृद्धि एवं भविष्यनिधि (सी.पी.एफ.) की कटौती को लेकर विगत 16 मार्च, 2021 से अनवरत आज भी धरने पर रहे। धरने के 26वें दिन महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य ने धरनारत शिक्षकों के साथ वार्ता किया तथा वेतन वृद्धि एवं भविष्यनिधि की कटौती को लागू करने के लिए आज के बाद से एक सप्ताह का समय मांगते हुए आश्वासन दिया कि शिक्षकों की दोनों उचित मांगों को अवश्य पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री, प्रबंध समिति एवं प्राचार्य के साथ हुए वार्ता के आधार पर स्ववित्तपोषित संविदा शिक्षक संगठन ने धरने को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।धनारत शिक्षकों ने सावधान किया कि यदि हमारी मांगों को इस समयावधि ( एक सप्ताह) के अंदर पूरा नहीं किया जाता है , तो सभी शिक्षक पुनः धरने एवं आंदोलन पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
आज के धरने एवं प्रबंध-समिति के साथ वार्ता में प्रमुख रूप से डॉ. एस.पी. सिंह दीक्षित, डॉ. जफर अहमद, डॉ. रफीक अहमद,डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम दुबे ,डॉ. निशारानी सिंह, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत पांडे, श्री मनोज उपाध्याय व अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: