देवली/बहादुरगंज – गोपीनाथ ग्रुप आफ कालेजेस द्वारा पठन पाठन और शिक्षण कार्य का नया सत्र प्रारंभ होने से पूर्व आज गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट की सनेहुआ शाखा पर मानस पाठ का प्रारंभ किया गया।
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के कारण बहुत दिनों से बंद चल रहे शैक्षणिक संस्थान की साफ सफाई, सैनेटाईजेशन आदि कार्य को करने के बाद भारतीय परंपरा के अनुसार वातावरण शुद्धि करण के लिए आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और यह प्रार्थना की गई कि भविष्य में निर्विघ्न रूप से कक्षा संचालन चलता रहे और शिक्षक और छात्र स्वस्थ रहते हुए पठन पाठन का कार्य चलता रहे।
जिसमें गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री राकेश तिवारी एंव गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने श्री राम चरित मानस पाठ एंव हवन पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रबंधक श्री शिवम त्रिपाठी, आराधना त्रिपाठी, शुभम यादव, जगदम्बा चौबे, श्रवण मिश्रा, बृजेश पांडेय एंव गोपीनाथ पीजी कालेज के समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नया सत्र प्रारंभ होने से पूर्व गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट में मानस पाठ का आयोजन
Posted
in
by
Tags: