केंद्रीय ट्रेंड यूनियन एक्टू ने किया हड़ताली एम्बुलेंस कर्मचारियों का समर्थन

जिला मुख्यालय कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

मऊ- केंद्रीय ट्रेंड यूनियन एक्टू ने जिला मुख्यालय कार्यालय पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से कोविड -19 दिशा निर्देश का पालन करते हुए प्रदर्शन किया, राज्यपाल को सम्बोधित चार सुत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
एक्टू के जिला संयोजक शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि कोविड -19 जैसी वैश्विक महामारी के वक़्त अपनी जान की परवाह किए वगैर रातदिन देश हित में अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना वैरियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों का सम्मान करते हुए सरकार द्वारा उन्हें स्थाई करने के बजाय ठेकेदारों द्वारा इन्हें नौकरी से ही बाहर किया जा रहा है,
जो अन्याय पूर्ण तो है ही, शर्मनाक भी है,
ऐसी स्थिति में अपनी जायज़ मांगो के समर्थन में एम्बुलेंस कर्मचारी 25 जुलाई से हड़ताल पर है, हड़ताल रत कर्मचारियों से वार्ता करने के बजाय उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर उन्हें जेलों में बंद कर रही है, प्रदर्शन कर्ताओ ने पांच प्रमुख मांगे एम्बुलेंस कर्मियों/चालकों की नौकरी की गारंटी की जाय, ठेका प्रथा बंद किया जाय, 102, 108, ALS के कर्मचारियों को NHM में शामिल किया जाय,
समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाय, एम्बुलेंस चालकों को 50 लाख का बीमा सुनिश्चित किया जाय, उपरोक्त मांगों का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को द्वारा जिलाधिकारी ,मऊ को सौंपा गया,
उन्होने अंत में मांग किया कि प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय सहित सभी गिरफ्तार एम्बुलेंस कर्मचारियों को तत्काल रिहा करते हुए उन पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाय।
धरना प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से धनराज सेठी, विशाल यादव सुनील गुप्ता ,देवनाथ यादव, लाल बहादुर ,सुरेश, गोकुल मिट्ठू, संतोष, आमेर, इसरार,अजमल, रामबदन, लालू ,साधु यादव ,रामबली, जीतू आदि शामिल रहे।


Posted

in

by

Tags: