मऊ के सभी 53 टीकाकरण केंद्रों पर विशेष टीका उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

मऊ- कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत शासन के निर्देश के क्रम में आज जनपद मऊ के सभी 53 टीकाकरण केंद्रों पर विशेष टीका उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष टीका उत्सव का कार्यक्रम दिनांक 14 अप्रैल 2021 तक नियमित रूप से चलेगा। टीकाकरण केंद्र पर प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया जाएगा। सप्ताह में टीकाकरण का कार्य सोमवार से लेकर शनिवार तक किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा अपील की गई है कि टीकाकरण केंद्र पर अपना कोई भी सरकारी पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि लेकर जाएं और अधिक से अधिक संख्या में उक्त विशेष टीका उत्सव में भाग लेकर कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगवाए। टीका केंद्र पर सामाजिक दूरी व मास्क के नियम का कड़ाई से पालन करें।


Posted

in

by

Tags: