मऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजय विद्यार्थी सविता बलिया से चलकर आज मऊ पहुंचे जहाँ पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत पार्टी पदाधिकारियों उनके समाज के लोगों ने फूल मालाओं से किया। बैठक को संबोधित करते हुए संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि हमारे समाज के लोग देश प्रदेश में विभिन्न उपनामों से जाने जाते हैं। कहीं सविता सेन तो कहीं शर्मा, नाई, ठाकुर, सलमानी आदि नामों से पुकारे जातें हैं। हमारे समाज के लोगों की संख्या 3 प्रतिशत से भी अधिक है जो अति पिछड़े व बिछड़े हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही जातीय जनगणना होगी औऱ सबको उचित भागीदारी का अवसर दिया जाएगा। कहाकि प्रदेश में अराजकता फैली हुई है।सरकार सत्ता के नशे में चूर है।योगी मोदी सरकार जनता की एक भी नहीं सुन रहे हैं। अधिक समय किसानों को धरना देते हुए बीत गया है लेकिन सरकार हिटलरशाह बनी हुई है। किसानों की समस्या तो दुर उनसे कोई बात भी करने को तैयार नहीं है। महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता आने वाले 2022 का इंतजार कर रही है। जनता के लिए विकास के सारे रास्ते चुनाव के पूर्व ही माननीय अखिलेश यादव ने घोषणा करके खोल दिया है कि सरकार आते ही नौजवानों, बेरोजगारों को नौकरी के साथ महत्वपूर्ण जनउपयोगी योजनाएं दी जाएंगी। जिन योजनाओं को योगी मोदी सरकार ने बंद कर दिया है उसको भी चालू करते हुए प्रदेश के सभी किसान नौजवान के घरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली सरकार देने का काम करेगी। नाई समाज के लोग सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। निवर्तमान जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अति पिछड़ों समाज के लोग सरकार बनाने में हनुमान जी का काम करेंगे अति पिछड़े वही लोग हैं जो पिछड़े से उनका हक मारा गया है।उनके हक पर सामंत वादियो ने उन्हीं का वोट लेकर कब्जा कर लिया अब वही पिछड़े भाई 2022 में सपा की नैय्या को पार लगाएंगे। पूर्व विधायक श्री बैजनाथ पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर हमने क्या खोया, क्या पाया इसका अगर दिल से मनन करें तो भाजपा दोबारा सत्ता में कभी भी नहीं आ सकती है। बैठक को जिला सचिव मन्नान, अमला शर्मा, सोचन शर्मा, डॉ हरिश्चन्द्र शर्मा, रामप्रवेश, राजमणि शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, बैजनाथ पासवान, शेषनाथ शर्मा, सचिन शर्मा, सिकंदर शर्मा, प्रमोद, देवभूषण शर्मा, डॉ कयामुद्दीन, मुहम्मद शादाब, डॉ सलेउद्दीन, धुरंधर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सरकार सत्ता के नशे में चूर, जनता की एक भी नहीं सुन रहे: संजय विद्यार्थी सविता
Posted
in
by
Tags: