मऊ – आज दिनांक 21.08.2021 से 31.12.2021 तक प्रदेश की महिलाओं/ बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने व उन्हें जागरूक करने के दृष्टिगत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण के शुभारम्भ के क्रम में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं, महिला पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों आदि की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय में मिशन शक्ति जागरुकता अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मीटिंग में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी दी गयी जहां उन्हें बताया गया कि महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराध (जैसे दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, चैन स्नैचिंग इत्यादि ) घटनाओं के दृष्टिगत एक समग्र अभियान ‘‘मिशन शक्ति अभियान’’ का तृतीय चरण चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करना है। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल व पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले सहित भारी संख्या में महिलायें/बालिकायें एवं अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उपस्थित रहे। साथ ही साथ जनपद के समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत विभिन्न स्थानों पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के शुभारम्भ का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा महिला हेल्प लाईन नंबरो तथा अन्य अहम जानकारियां देते हुये जागरुक किया गया। जनपद के समस्त थानों पर कुल 44 महिला बीट का निर्धारण करते हुये कुल 88 महिला बीट अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसमें थाना कोतवाली में 06 महिला बीट व 12 महिला बीट अधिकारी, थाना सरायलखंसी में 06 महिला बीट व 12 महिला बीट अधिकारी, थाना दक्षिणटोला में 02 महिला बीट व 04 महिला बीट अधिकारी, थाना घोसी में 04 महिला बीट व 08 महिला बीट अधिकारी, थाना कोपागंज में 02 महिला बीट व 04 महिला बीट अधिकारी, थाना दोहरीघाट में 03 महिला बीट व 06 महिला बीट अधिकारी, थाना मुहम्मदाबाद में 04 महिला बीट व 08 महिला बीट अधिकारी, थाना रानीपुर में 02 महिला बीट व 04 महिला बीट अधिकारी, थाना चिरैयाकोट में 03 महिला बीट व 06 महिला बीट अधिकारी, थाना मधुबन में 06 महिला बीट व 12 महिला बीट अधिकारी, थाना रामपुर में 02 महिला बीट व 04 महिला बीट अधिकारी एवं थाना हलधरपुर में 04 महिला बीट व 08 महिला बीट अधिकारी
