एसजीपीजीआई में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का आज लंबी बीमारी के चलते देर शाम निधन हो गया। एसजीपीजीआइ के डाक्टरों ने कल्याण सिंह की वर्तमान स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी जिसके बाद उनके परिवार के लोगों भी पहुंच गए।आज देर शाम यह सूचना मिलने पर योगी आदित्यानाथ उन्हें देखने एसजीपीजीआइ पहुंचे।सीएम योगी के साथ चिकित्सा शिक्षामंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी बात की और उन्हें हिम्मत बंधाई और कहा कि ईश्वर इस दुःख को सहने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें।उक्त जानकारी राजू भैया सांसद के दामाद प्रवीण राज के बड़े भाई जितेंद्र सिंह ने दी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन
Posted
in
by
Tags: