थैलेसीमिया की बीमारी से ग्रस्त अठारह साल की बच्ची अल्फिया एरम की मौत, थैलेसीमिया वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने घर पहुंच कर दी सांत्वना

मऊ – थैलेसीमिया ग्रसित एक बच्ची अपनी जीवन की जंग हार गयी और दम तोड़ दिया
ताजा मामला मऊ के डोमनपुरा गोलवा का है। यहां एक जन्मजात थैलेसीमिया की बीमारी से ग्रस्त अठारह साल की बच्ची अल्फिया एरम पुत्री इश्तेयाक अहमद की मौत हो गई है। गौरतलब है कि मऊ में 30 से ज्यादा बच्चे इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।
18 साल की एरम अपने माता पिता की आंखों के सामने थी, वह जिंदगी और मौत से जद्दोजहद कर रही थी। थैलेसीमिया वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी ब्लड की व्यवस्था करने में हर तरह का सहयोग किया लेकिन फिर भी एल्फिया एरम को बचाया नहीं जा सका और अब एल्फिया इस इस दुनिया में नहीं है।
मौत की सूचना पाकर थैलेसीमिया वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने आज एल्फिया एरम के डोमनपुरा गोलवा स्थित आवास पर पहुंच कर सांत्वना दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
आवास पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त करने वालों में विशेष रूप से थैलेसीमिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, खालिद मुस्तफा , हाफ़िज़ शमीम, अयाज़ अहमद, रवि खुशवानी (सेक्रेट्री मऊ थैलेसिम्या वेल्फेयर ), जमाल अख़्तर (अध्यक्ष ब्लड डोनेट ग्रुप ), उस्मान फार्कलीत , अकशद उपाध्याय, राफे अंसारी, मुहम्मद अब्बास आदि उपस्थित रहे.


Posted

in

by

Tags: