उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के अंक सुधार के लिए विशेष बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन है। यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा हेतु फॉर्म भरने के लिए निर्देश और टाईम-लाइन 17 अगस्त को जारी की गयी थी। यूपी बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा फॉर्म 27 अगस्त तक अपने सम्बन्धित स्कूल में जमा करने हैं। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा इन फॉर्म की डिटेल बोर्ड की वेबसाइट पर 29 अगस्त 2021 की रात 12 बजे तक अपलोड की जानी है।कोविड-19 महामारी के चलते रद्द की गयी यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की इस वर्ष की परीक्षाओं के बाद परिषद द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट तैयार किये गये, जिसकी घोषणा 31 जुलाई 2021 को की गयी थी। साथ ही, बोर्ड ने इस प्रकार घोषित परिणामों में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को एक और मौका देते हुए विशेष परीक्षा के आयोजन की घोषणा की गयी थी, जिसके फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के विशेष परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन
Posted
in
by
Tags: