लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2021 का परिणाम आज, 27 अगस्त 2021 को घोषित किया जाएगा।विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 5.91 लाख उम्मीदवार आज शाम से एंट्रेंस में अपने अटेम्प्ट के आधार पर अपने स्कोर, स्टेट रैंक और कटेगरी रैंक जान पाएंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा उम्मीदवारों के परिणाम व रैंक ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर जारी किये जाएंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा भाग लेने वाले संस्थानों में बीएड कोर्स में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन इसी माह 6 अगस्त 2021 को किया गया था।

उत्तर प्रदेश BEd प्रवेश परीक्षा परिणाम आज होगा घोषित, 5.9 लाख उम्मीदवारों के स्कोर, स्टेट रैंक और कटेगरी रैंक होंगे जारी
Posted
in
by
Tags: