मऊ- राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ पर आज रामप्यारे राय के कविता संग्रह “गीत तुम्हारे-पास हमारे” का लोकार्पण किया गया,कार्यक्रम के आरम्भ में सृजन पीठ के निदेशक जयप्रकाश धूमकेतु ने संस्था के विकास पर प्रकाश डालते हुए आतिथियों स्वागत किया। लोकार्पण के पूर्व वरिष्ठ साहित्यकार श्री सदानंद उपाध्याय को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सबसे पहले श्री राम प्यारे राय जी का काव्य पाठ हुआ।
कविता संग्रह “गीत तुम्हारे- पास हमारे” को लेकर मधुर नजमी ने कहा कि मेरे गुरु रहे उमाशंकर तिवारी की बड़ी कृपा है, कविता दिया मैंने कविता पड़ी, वह अपने ताख को काला जरूर करता है, पर चिराग उजाला जरूर करता है। हमारे तरफ से शुभकामनाएं।
डॉ रामकृष्ण यादव ने संबोधन में कहा की रचना हृदयस्पर्शी है जिसके भी समझ जाएगी प्रभावित करेगी।
राजेश राय जी ने जंगल के राजा कविता से राजा दुम दबाकर भागा, वह कौन लोग हैं जिन्होंने उस राजा को पैदा किया है, कविता जनता तक जाए तो दिशा मिल सकती है, जन शिक्षण से ही आज के सवाल पूरे होंगे।
श्री बृज भूषण राय ब्रिज ने निराला पर उल्लेख करते हुए स्वयं की कविता का उल्लेख गीत पीड़ा की अभिव्यक्ति है किया, राय साहब ने पीड़ा सही है इसलिए उन्होंने बड़ा काम किया है, वरिष्ठ साहित्यकारों को देख कर भी यदि मन में उद्गार न आए तो हमारा दुर्भाग्य है, कविता गीत गोविंद चंडी दास-विद्यापति, सूर, मीरा से होती हुई आज तक हमारे यहां तक आई है। चन्दन चर्मित चन्दन बदन के साथ गोविंद गोपियों के साथ नृत्य कर रहे हैं, आज गीत जन सरोकारों की विधा है, कविता के पीछे कवि का प्रयास देखें और उसका बड़ा सम्मान है, कविता का पाठ, गीत पढ़कर रोने के गीत हैं,जाने हम क्यों छले गए, कवि तुम आगे बढ़ो,
पंडित सदानंद उपाध्याय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आग का गुण है दूषण को जला दें, भूषण को चमका दे, कविता भी एक आग ही है, कविता सद्गुणों को बढ़ा देती है, अवगुणों का नाश कर देती है। पहले सत्र का संचालन डा.संजय राय ने किया।
दूसरे सत्र में काव्य गोष्टी हुआ जिसमें सुरेंद्र सिंह चांस, सुमित कुमार उपाध्याय, देवनाथ घायल, कृष्ण देव, ब्रजकिशोर वर्मा, अमिताभ कांत,रमेश राय, डॉ गिरीश मासूम,कमलेश राय, बृजभूषण राय ब्रिज ने कविता पाठ किया। कविता पाठ का संचालन जयप्रकाश धूमकेतु ने किया। वैभव राय ने अन्त मे आये हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवप्रकाश राय,अजीम खान, बसंत कुमार,प्रमोद राय, सरोज सिंह, शकिल, इसरार, आमिर, गिरिजा,फतेहबहादूर यादव, मरछूराम प्रजापति आदि उपस्थित रहें।


