अवैध अतिक्रमणकारियों व भू माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई: जिलाधिकारी

मऊ – जिलाधिकारी मऊ श्री अमित सिंह बंसल के निर्देशन में श्री जयप्रकाश यादव उप जिलाधिकारी सदर के द्वारा राजस्व ग्राम-बेलचौरा, गाटा संख्या 404, रकबा-0.837 हे0 जो कि रास्ते की खाते की भूमि है। उस पर 6 व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे आज अतिक्रमणमुक्त कराया गया। अतिक्रमित भूमि का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये हैं जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल द्वारा कहा गया है कि अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एवं भू माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जनपद में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।


Posted

in

by

Tags: