एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से दो दम्पंती साथ साथ रहने को हुये राजी, कुल 40 मामलों में से 09 मामलों का हुआ निस्तारण

आज दिनांक 29.08.2021 को महिला एच्छिक ब्यूरों की बैठक पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन में सम्पन्न हुयी। इस दौरान कुल 40 मामलें आये जिसमें एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से दो दम्पती अरबिन्द मौर्या व लालसा तथा शायरा बानों व मोहम्मद दानिश आपसी सुलह कर साथ साथ रहने का राजी हुये। पांच मामलों को बन्द किया गया, दो मामलें अग्रसारित किया गया तथा शेष मामलों जिसमें केवल एक पक्ष उपस्थित हुआ उसको अगली तारीख दी गयी। बैठक में एच्छिक ब्यूरों के सदस्यों में सर्वेश दुबे, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अदशद, महिला आरक्षी सोनी सिंह तथा प्रिति दुबे उपस्थित रही।


Posted

in

by

Tags: