मऊ। थाना दक्षिणटोला के मिर्ज़ाहादीपुरा चौक पर डंफर की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते ही आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और मौके से डंफर चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पुलिस ने डंफर समेत चालक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। जैसे ही मौत की जानकारी घर वालो को हुई तो घर पर मातम छा गया।
जानकारी में मुताबिक थाना दक्षिणटोला क्षेत्र के मुस्तफाबाद की निवासिनी नज़राना 40 वर्ष पुत्री बशीर अहमद सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे मिर्जाहादीपुरा चौक से सामान खरीदकर पैदल अपने घर जा रही थी कि अचानक पीछे से आज़मगढ़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने उसे कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के परिवार की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुक़दमा लिखने के साथ-साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि मौक़े पर पहुंचे अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
डंफर की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत
Posted
in
by
Tags: