घोसी विधायक विजय राजभर ने प्रशस्ति-पत्र और शाल देकर गुरुओं का सम्मान बढाया

मऊ – जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में अपने विद्यालय पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा के प्रधानाध्यापक डा शाहनवाज अहमद अंसारी,हरकेशपुरा की प्रधानाध्यापिका नीता राय और जमालपुरा के प्रधानाध्यापक शफिकुर्हमान को घोसी विधायक विजय राजभर ने प्रशस्तिपत्र,अंग वस्त्रम् और माला पहनाकर सम्मानित किया।बताते चलें कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष प्रदेश सरकार के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के 2019-20में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के एक शिक्षक के साथ नौ ब्लाक और नगर क्षेत्र से कुल 75शिक्षकों का सम्मान किया गया।जिसमें नगरक्षेत्र के तीन शिक्षकों को रविवार को जनपद स्तरीय समारोह में घोसी विधायक विजय राजभर ने प्रशस्ति-पत्र और शाल देकर गुरुओं का सम्मान बढाया। इस पूर्व जनपद के नौ ब्लाकों से 72 शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विधायक विजय राजभर ने शहर के ए एल नोमानी इंटर कालेज के सभागार मे कहा कि गुरू की महिमा से ही मै आज इस पद पर पहुंचा हूं।गुरूओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा गुरु ही वह कुम्हार है जो बच्चे को सही आकार देकर राष्ट्र का सम्मानित नागरिक बनाता है।गुरू की महिमा अपरंपार है।समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री आर पी यादव ने कहा कि गुरू ही है जो चाक,टाक और वाक से समाज को सही दिशा और दशा प्रदान करता है।नगर के अतिरिक्त नौ ब्लाकों से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक धनन्जय सिंह,ब्रजेश पांडेय, ब्रम्हांंनन्द सिंह,कमलेश कुमार,विनोद यादव,नीतू राय,बलरामचंद,अरूण कुमार सिंह,अनिल मौर्य,अशोक कुमार यादव,ममता राय सहित सभी ब्लाकों से 75शिक्षक सम्मानित हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में खंडशिक्षा अधिकारी श्री मानवेन्द्र पांडेय,बी ई ओ अजब सिंह यादव, नगरशिक्षा अधिकारी श्री रवि प्रकाश,एस आर जी अरविंद पाण्डेय,बी ई ओ श्री कमलेश मिश्र,नगर ए आर पी चन्द्रधर राय, लिपिक जितेन्द्र सिंह,बी ई ओ पंकज सिंह सहित सभी खंडशिक्षा अधिकारी गण का विशेष योगदान रहा।संचालन एस आर जी श्री अरविन्द पांडेय ने किया।
