मऊ- शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2021 के अवसर पर प्रशिक्षको सम्मानित किये जाने हेतु राजकीय आई0टी0आई0मऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विजय राजभर विधायक घोसी द्वारा प्रशिक्षको सम्मानित किया गया है। कार्याक्रम में प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन बताया गया कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। गुरु का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। उन्हें अध्यापन से गहरा प्रेम था विधायक घोसी विजय राजभर जी द्वारा सुबाष सिंह यादव, कार्यदेशक राजेश कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, नम्रता मल्ल,सतेन्द्र चौहान,एवं मीरा यादव राजकीय आई0टी0आई मऊ एवं मो0गोहना मऊ के अनुदेशक को शाल, प्रमाण पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिग्रेडियर पी0एन0सिंह,योगेन्द्र यादव, शारदानन्द राय,राम प्रताप मल्ल ,गोपाल दुबे,,अजय कुमार जोशी,मणिकान्त,अंकित राय,अमर सिंह पटेल,रहमान,, प्रफुल्ल चन्द्र पाठक,सतीश चन्द्र यादव ,चन्द्र प्रकाश ,अखिलेश कुमार, आकाश सिंह,गोविन्द, जितेन्द्र ,वन्दना मोर्या , अनिता साहनी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

शिक्षक दिवस पर प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित
Posted
in
by
Tags: