मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

गोरखपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09099/09100 बांद्रा टर्मिनस-मऊ-बांद्रा टर्मिनस गाड़ी का संचालन करने जा रहा है। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
09099 बांद्रा टर्मिनस-मऊ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 13, 20, 27 अप्रैल,2021 प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 22.25 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 22.48 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.07 बजे, सूरत से 03.20 बजे, बडोदरा से 05.05 बजे, रतलाम से 08.45 बजे, कोटा से 11.55 बजे, सवाई माधोपुर से 13.08 बजे, गंगापुर सिटी से 14.00 बजे, हिण्डौन सिटी से 14.47 बजे, बयाना से 15.30 बजे, आगरा कैण्ट से 18.15 बजे, इटावा से 22.05 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 00.10 बजे, प्रयागराज जं0 से 03.10 बजे, जंघई से 04.23 बजे, मड़ियाहूँ से 05.13 बजे, जौनपुर से 06.20 बजे तथा औड़िहार से 07.20 बजे प्रस्थान कर मऊ 09.00 बजे पहुॅचेगी। 09100 मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15, 22, 29 अप्रैल,2021 प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से 19.00 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 20.05 बजे, जौनपुर से 21.35 बजे, मड़ियाहूं से 22.23 बजे, जंघई से 23.08 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं0 से 01.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 03.35 बजे, इटावा से 05.20 बजे, आगरा कैण्ट से 09.55 बजे, बयाना से 12.35 बजे, हिण्डौन सिटी से 13.17 बजे, गंगापुर सिटी से 14.10 बजे, सवाई माधोपुर से 15.05 बजे, कोटा से 16.25 बजे, रतलाम से 20.35 बजे, तीसरे दिन बड़ोदरा से 00.53 बजे, सूरत से 02.45 बजे, वापी से 04.07 बजे तथा बोरीवली से 06.00 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 06.35 बजे पहुंचेगी । इस विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।


Posted

in

by

Tags: