खाद्य सामग्री दुकानों पर छापेमारी कर लिए गए नमूने

मऊ- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दूषित मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्राासन विभाग की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0के0 दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर मिलावट के संदेह में औचक छापेमारी करते हुये विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 06 नमूनें खाद्य विलेाक की प्रयोगााला से जांच कराने हेतु संग्रहित किये गये। साथ ही प्रतिष्ठानों पर अस्वस्थकर अवस्था में विक्रय हेतु रखे लगभग 252 किलोग्राम दूषित मिठाईयां, 20 लीटर चीनी का सीरा एवं 17 किलोग्राम अनार/सेब, 07 दर्जन केला को मौके पर नष्ट कराते हुये सम्बन्धित 32 खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस/चेतावनी निर्गत की गयी है। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण इस प्रकार है अमिला मोड़ थानीदास, मऊ स्थित श्री मिठाई लाल के प्रतिठान से अरहर दाल का नमूना, हरपुर, मऊ स्थित श्री विरेन्द्र गुप्ता के प्रतिठान से छेना मिठाई का नमूना, हरपुर, मऊ स्थित श्री लक्ष्मीकान्त के प्रतिठान से बेसन का नमूना, कहिनौर, मऊ स्थित श्री रामाश्रय प्रसाद के प्रतिठान से अरहर दाल का नमूना, बरलाई मोड़, मऊ स्थित श्री सुरेन्द्र यादव के प्रतिठान से बेसन लड्डू का नमूना, वलिदपुर मठिया, मऊ स्थित प्रतिठान-शिवा ट्रेडिंग कम्पनी से सरसो तेल, ब्राण्ड-बावर्ची का नमूना, संग्रहित किये गये उक्त नमूनों को वास्ते जांच राजकीय जन विलेाक प्रयोगााला, उ0प्र0, लखनऊ को प्रेाित कर दिया गया है। प्रयोगााला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट सिद्ध पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, दिनेश कुमार राय, श्रीमती बिन्दु पाण्डेय व जयहिन्द राम उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: