मऊ- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, मऊ श्री शंकर लाल की अध्यक्षता में आज दिनंाकः 07.09.2021 को बैठक आहूॅत की गयी। बैठक में श्री बृद्धिसागर मिश्र, अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट नं0-1, मऊ/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, श्री अभिनव कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश, एस0सी0एस0टी0,मऊ, श्रीमती शबीह जेहरा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाक्सो मऊ,श्री दिनेश कुमार चौरसिया, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नं0-3 मऊ ,श्री आसिफ इकबाल रिज्वी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफ0टी0सी0-11 मऊ ,श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, मऊ,सुश्री प्रीति भूषण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट,सी0डि0/एफ0टी0सी0, मऊ, श्री कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ, श्री वकील, सिविल जज जूनियर डिवीजन, सदर मऊ, श्री अमित मणि त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिवीजन, मोहम्मदाबाद गोहना, श्री उत्कर्ष सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नं0-3, मऊ, श्रीमती शिप्रा सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नं0-6, मऊ, श्रीमती अलका नेहाल, न्यायिक मजिस्टेªट,मऊ, श्री संतोष कुमार वर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफ0टी0सी0/महिला उत्पीड़न, मऊ, श्री शैलेश कुमार सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नं0-4 मऊ, एवं श्री अमित कुमार यादव, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नं0-5, मऊ उपस्थित हुए। बैठक में आगामी दिनंाकः 11.09.2021 (दिन शनिवार) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गयी। श्री शंकर लाल, माननीय जनपद न्यायाधीश, मऊ द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण से अपेक्षा की गयी कि आगामी दिनांक 11.09.2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाय तथा उन्होंने यह भी अपेक्षा की, कि ऐसे मामले जो काफी लम्बे समय से लम्बित चल रहे हैं तथा जिनका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में आसानी से हो सकता है, उनकी सूची पहले से तैयार कर ली जाय तथा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत तिथि दिनांक 11.09.2021 में इनका अधिकाधिक निस्तारण कराया जाय। ताकि पूर्व आयोजित हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की अपेक्षा इस बार उससे भी अच्छे परिणाम मिल सके।
उपरोक्त के अतिरिक्त माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तथा विद्वान अधिवक्तागण मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण के बीच आगामी दिनांक 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में दिनांकः 11.09.2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना से सम्बंधित मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने यह बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण से सम्बंधित मामलों के निस्तारण के सम्बंध में बीमा कम्पनियों से रुचि लेते हुए निस्तारण कराने की अपील की गयी, जिससे अधिक से अधिक पीडि़त एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को न्याय मिल सके। आम जन से यह भी अपील की गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लम्बित मामलों का निस्तारण कराकर इसका लाभ उठाये तथा अनावश्यक भाग दौड़ एवं फिजुल खर्ची से बचे। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित मामलों की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसकी अपील किसी भी न्यायालय में नहीं होती है । इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित मामलों का निपटारा कराकर अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु आम जन से अपील की गयी। बैठक में श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मऊ, श्री कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ, श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट, बीमा कम्पनी,श्री अरविन्द कुमार सिंह, एडवोकेट, बीमा कम्पनी,श्री रमेश यादव एडवोकेट, श्री विजय शंकर पाण्डेय, श्री वीरेन्द्र प्रताप यादव, एडवोकेट एवं श्री प्रेमचन्द, एडवोकेट उपस्थित रहे।

11 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाय: जिला जज
Posted
in
by
Tags: