श्री ठाकुर मंदिर में रोटरी क्लब ने आयोजित किया फ्री वैक्सीनेशन कैंप
मऊः स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण करती है। कोविड संक्रमण के खतरे के बीच मातृशक्ति को आगे बढ़कर वैक्सीन लगवाना होगा। अपने आसपास भी टीकाकरण के लिए महिलाओं को जागरुक करें। प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा एकिका सिंह ने यह बातें श्री ठाकुर जी मंदिर पर रोटरी क्लब द्वारा आयोजित फ्री वैक्सीन कैंप के अवसर पर कही।
रोटरी अध्यक्ष डा. संजय सिंह ने कहा कि महिलाओं और वृद्धजनों की सुविधा को देखते हुए क्लब द्वारा उनके गाँव क्षेत्र में ही निरंतर कैंप किया जा रहा है। इसमें दोनों डोज लगाया जाता है। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डा सुजीत कुमार सिंह व दंत रोग विशेषज्ञ डा. अजय कुमार सिंह ने टीकाकरण पर लोगों के भ्रम को दूर करने पर विस्तृत जानकारी दिया। डा. अश्विनी कुमार सिंह ने रोटरी वैक्सीन योजना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महंत किशुनदास फलाहारी बाबा, साहित्यकार नागेंद्र सिंह बागी, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, पत्रकार विकास सिंह निकुम्भ, युवा प्रतिभा दिव्य प्रकाश सिंह व गोपाल सिंह सम्मानित किया गया। संचालन पुरुषार्थ सिंह व आभार रोटरी सचिव सचिंद्र सिंह ने किया। शिविर में 150 लोगों की टीकाकरण किया गया।