मऊ। दिल्ली पुलिस के सिविल डिफेंस में नौकरी करने वाली साबिया सैफी की दुष्कर्म कर हत्या करने के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव सुशील चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि साबिया सैफी को अभी दिल्ली पुलिस के सिविल डिफेंस में नौकरी करते हुए अभी 4 महीने ही हुए थे कि 27 अगस्त की शाम को नौकरी से घर जाते समय रास्ते में ही दरिंदों ने अगवा कर लिया और भाजपा शासित प्रदेश हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड पाली रोड के सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर दी जाती है जिसकी आम आदमी पार्टी जनपद मऊ की टीम घोर निन्दा करती है।
श्री चौधरी ने कहा कि साबिया सैफी दुष्कर्म हत्याकांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है साबिया सैफी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी जाती है, हैवानियत की सारी हदें पार कर दी जाती है जो अपने आप में निर्भया से बढ़कर बहुत ही बड़ी घटना है और उन्होंने साबिया सैफी दुष्कर्म हत्याकांड की सीबीआई जांच और दोषियों को फांसी की सजा के साथ ही साबिया के परिवार को एक करोड़ का तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की।
डॉक्टर संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार व हत्या की घटना आए दिन हो रही है भाजपा की सरकार महिला विरोधी है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी,छात्र विंग के जिलाध्यक्ष अरमान खान,त्रिभुवन प्रसाद मौर्य, ज्ञानचंद चौहान आदि प्रमुख लोग रहे।
साबिया सैफी की दुष्कर्म कर हत्या करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
Posted
in
by
Tags: