सरकार के दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

मऊ- कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के रोक-थाम हेतु समस्त धर्माे के धर्म गुरूओ के साथ बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में पुलिस लाईन के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी नवरात्री एवं रमजान के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सरकार द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है। उसका कड़ाई से अनुपालन करे। जिसमें स्थानीय मण्डियो को इस प्रकार संचालित किया जाए, जिससे वहां फुटकर बिक्री आदि के कारण भीड-भाड़ न हो सके एवं नियंत्रित तरीके से कार्य हो सके। यदि आवश्यक हो तो जनपद स्तर पर ऐसी स्थानीय मण्डियो को भीड-भाड़ वाले स्थानो से दूर अथवा खुले स्थानो पर कोविड प्रोटोकाॅल के नियमो का पालन करते हुए स्थानान्तरित करने पर भी विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रदेश के समस्त माध्यमिक शिक्षा तथा बेसिक शिक्षा संस्थानो में शिक्षण कार्य दिनांक 30 अप्रैल,2021 तक बंद रहेगा, परन्तु जहाॅ परीक्षाए चल रही होगी वहां परीक्षाएं यथावत अवश्य सम्पन्न कराई जायेगी। कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे, कोचिंग संस्थान आनलाइन कक्षाओ का संचालन कर सकते है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि नवरात्री एवं रमजान के समय मन्दिर एवं मस्जिद में प्रवेश द्वार पर हाथों को कीटाणु-रहित करने हेतु एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए एवं इन्फ्ररेड-थर्मामीटर की भी व्यवस्था यथासम्भव की जाए। मन्दिर एवं मस्जिद में सभी प्रवेश करने वाले व्यक्ति मास्क का प्रयोग अवश्य करे। जहाॅ तक सम्भव हो आने वाले व्यक्तियो को विभिन्न समूहो में विभाजित करते हुए परिसर में प्रवेश करने की व्यवस्था की जाए जिससे कि अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी धर्माे के धर्म गुरूओ से कहा गया कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगो को कोविड़-19 प्रति जागरूक करे एवं सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश है दिया जा रहा है उसका कड़ाई से अनुपालन करे।
जिलाधिकारी द्वारा अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर डा0 भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर एक बार में केवल 5 लोगो द्वारा पुष्प अर्जित करने की स्वीकृत दी गयी। जयन्ती के अवसर पर कही भी जन सभा एकत्रित न करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 का प्रकोप ज्यादा तेजी से बढ़ा तो रात्रि कर्फ्यू लगा दिया जायेगा। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा बताया गया कि कोविड़-19 का प्रकोप पहले की अपेक्षा काफी तेजी से फैल रहा है। पहले की अपेक्षा मृत्यु दर भी दुगुनी है इसलिए सभी लोग मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करे। उन्होने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए हम सभी को साथ मिलकर सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिलता है उसका अनुपालन करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी सहित सभी धर्माे के धर्म गुरू उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: