11 अभ्यर्थियों ने फर्जी अंक पत्र लगा कर किया था आवेदन, जिलाधिकारी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

मऊ – जनपद मऊ के समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर हेतु ग्राम पंचायतों में आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था। प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों में से सलग्न अंक पत्रो की तहसील एवं जनपद स्तरीय समिति के निर्देश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी के अधीन तैनात अध्यापकों द्वारा आवेदन पत्रों में संलग्न अंक पत्रों की जांच आनलाईन करायी गई जांचोंपरांत जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में 11 अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी अंक पत्र संलग्न पर आवेदन किया गया था। जिसमें विकासखंड मोहम्मदाबाद के अंतर्गत -मुनिता पुत्री कन्हैया राम, ग्राम पंचायत जमीन नरौनी । नाज़नीन बानो शाहिद हाशमी ग्राम पंचायत करहा, अनीश यादव पुत्र राजेंद्र यादव ग्राम पंचायत बरडीहा, सोनम पुत्री राजू कुमार ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर, विनीता चौहान पुत्री रमेश चौहान ग्राम पंचायत हाफिजपुर, विकासखंड बड़राव के अंतर्गत वर्गीश कुमार पुत्र हरीनाथ ग्राम पंचायत बोझी, प्रतिभा यादव पुत्र राधेश्याम यादव ग्राम पंचायत रामपुर चक जगरनाथ सोहड, अखिलेश यादव पुत्र रामवृक्ष ग्राम पंचायत कनकूडीह गोधना घोसी, विकासखंड कोपागंज के अंतर्गत आशा देवी पत्नी कपिल देव चौहान ग्राम पंचायत ढाढ़ाचवर, रेशमी पत्नी अरविंद कुमार ढांढा चंवर, कुमारी अनिता पत्नी बाबूलाल भारती ग्राम पंचायत बुढावे अलीनगर इस प्रकार 11 आवेदन कर्ताओं के विरुद्ध फर्जी अंकपत्र पाए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) के माध्यम से प्रथम सूचना रिपोर्ट संबंधित थानों में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर दर्ज कराई गई।


Posted

in

by

Tags: