मतदाता जागरूकता अभियान: पालकी सोशल ग्रुप द्वारा कैंप का आयोजन, नये वोटरों के भरे गए फार्म

मऊ – मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए आज नगर के मोहल्ला अस्तुपूरा में पालकी सोशल ग्रुप के व्यवस्थापक सालिम अंसारी के नेतृत्व में कैम्प लगा कर निःशुल्क फॉर्म भरा गया
मुहल्ला मुस्तफाबाद, मोमिनपुरा, अस्तुपूरा, अस्तुपूरा खटिक टोला आदि क्षेत्र के लोगों ने कैम्प में आकर वोटर लिस्ट में अपना और अपने परिवार के लोगों का नाम न होने की स्थिति में जिनकी उमर 18 साल हो गई थी उनका फॉर्म -6 भरा गया
सालिम अंसारी ने बताया कि फार्म -6 को सम्बंधित बीएलओ से प्रमाणित करा कर निर्वाचन आयोग के कार्यालय में जमा किया जाएगा ताकि नए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाये नाम दर्ज होने के बाद मतदाता पहचान पत्र(वोटर आईडी) बीएलओ के माध्यम से उन तक पहुंच जाएगी
सालिम अंसारी ने कहा कि इस कैम्प में युवाओं ने बड़े जोश खरोश से हिस्सा लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुलहकीम,मोहम्मद ख़ालिद, खुर्शीद अहमद,इज़हार अहमद, इक़बाल अहमद, उस्मान बीए,शब्बीर अहमद,हाफिज सईद, हाफ़िज़ मुर्सलीन, मोहम्मद अनस,दानिश रेहान,शमशाद अहमद, अरशद जेपी, फ़ैज़ अहमद,एहसान अहमद आदि ने भाग लिया
आयोजकों में जमाल गोल्ड, आमिर सोहैल,मोहम्मद आबिद,शहरयार इज़हार आदि रहे!


Posted

in

by

Tags: