मऊ – मऊ की बेटियाँ अब ताने-बाने से निकल कर शिक्षा के उच्चतम शिखर पर पहुंच रही हैं, और शिक्षा के सभी क्षेत्रों में ये अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। बेटियों ने घर से निकल कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही दृढ़ संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही हैं, आज ऐसी ही एक उपलब्धि मऊ के साड़ी व्यवसायी की बेटी ने शहर को दी है
मऊ शहर जो साड़ियों के लिए जाना जाता है आज अपनी एक अलग पहचान शिक्षा के क्षेत्र में बना रहा है कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो उस में सफलता प्राप्त करने वालों में मऊ के छात्र का नाम होना इस बात का प्रमाण है कि मऊ शिक्षा के क्षेत्र में तेजी के साथ अग्रसर है।
इसी कड़ी में आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट आफ इण्डिया) द्वारा आयोजित सीए-इंटर की परीक्षा में मऊ की बेटी ज़ेबा परवीन ने प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर मऊ का मान बढ़ाया।
ज़ेबा परवीन, अशफ़ाक अहमद शिमला की बेटी है।
ज़ेबा की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पांच तक ए.जी. चिल्ड्रेन स्कूल मऊ से हुयी, उसके बाद इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट लिटिल फ्लावर मऊ से किया और यहां ये स्कूल टापर भी रहीं। बी.कॉम की पढ़ाई इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की और प्रथम प्रयास में ही सी.ए की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर को गौरवान्वित किया।
ज़ेबा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिमला फैमली को दिया है जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से ये सफलता प्राप्त हुई है।
इनकी इस सफलता पर एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ की तरफ से डाक्टर सरफराज़ अंसारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डॉ मो.तारिक, हाजी मुख्तार शिमला, मोल्कवी नेसार शिमला, कलाम शिमला, नदीम अख्तर, ज़की अहमद एडवोकेट, लियाकत अली, होज़ैफा शिमला, सईदुज़्ज़फर, मोहम्मद राशिद, तलहा शिमला, आमिर अब्दुलहई, डाक्टर नफीस अब्दुल हकीम, डाक्टर फिरोज़ अख्तर, मोहम्मद दानिश, आदिल सुमन, वसीम अख्तर, अताउर्रहमान, ज़ीशान शिमला, मंज़र रूलैक्स, आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मऊ की बेटी ज़ेबा परवीन ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम किया रौशन
Posted
in
by
Tags: