मऊ। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र सहित तमाम जगह स्थित औद्योगिक संस्थानों में बिजली ट्रिपिंग खराब सड़क जलजमाव से परेशानी इत्यादि की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती के गोरखपुर प्रखंड अध्यक्ष भरत थर्ड के नेतृत्व में उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया।
बिजली विभाग अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार से मिलकर पत्रक देते हुए उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग व अन्य समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराया। जिसके बाबत अधिशासी अभियंता द्वारातत्काल संबंधित एसडीओ अमित कुमार गुप्ता को बुलाकर समस्या निदान के बावत निर्देश दिया। सुबोध कुमार ने कहा कि उद्योग संचालन विभाग के लिए एक बड़े राजस्व का आधार है इसके साथ ही उद्यम विकास से धरातलीय विकास संभव है। ऐसे में औद्योगिक समस्याओं से संबंधित सभी विषयों का तत्काल निदान किया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में टूट कर समाप्त हो चुकी सड़कों के चलते झील का स्वरूप अख्तियार कर चुके क्षेत्र के बाबत उद्यमियों ने उपायुक्त जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र राजेश रोमन से मिलकर समस्या से रूबरू कराया। लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष आज़ाद यादव ने कहाकि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में पिछले 5-6 वर्षों से सड़क मरम्मत का कोई कार्य नहीं हो सका। जिसके चलते पूरी सड़कें टूट कर बह गई हैं। गत दिनों हुए बरसात में सड़कों पर लगा घुटने बराबर पानी अभी तक बरकरार है जो सड़क के माध्यम से ही जल निकासी हो पा रही है। ऐसे में उद्यमियों का काफी नुकसान हो रहा है। इन समस्याओं के बावत राजेश रोमन ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं को संबंधित विभागों के यहां भेज कर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड सचिव उदयभान जायसवाल, जिलाध्यक्ष आजाद यादव, जिला मंत्री विनीत थरड, जिलाउपाध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल शामिल रहे।
*बाहर क्षमता वृद्धि कराकर, अनावश्यक अधिभार से बचें उद्यमी- सुबोध कुमार*

मऊ। लघु उद्योग भारती पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए अधिशासी अभियंता बिजली विभाग सुबोध कुमार ने कहाकि उद्यमियों द्वारा लिए गए भार क्षमता कनेक्शन के सापेक्ष में बिजली मांग क्षमता अधिक होने के चलते लगभग 3 गुना अधिक बिजली बिल को पेनाल्टी का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने उद्यमियों को आगाह किया कि आप अपनी भार क्षमता अनुसार कनेक्शन लोड बढ़ाने के लिए तत्काल आवेदन करें। जिसके माध्यम से तत्काल आपके बिजली कनेक्शन पर भार क्षमता बढ़ा दिया जाएगा। खास बात यह कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क व समय देय नहीं होगा। उन्होंने कहाकि यह सुविधा औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ ही कृषि, व्यवसायिक व घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध है।
