मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 279/21 धारा 363 भादवि में वांछित बाल अपचारी को हिरासत में ले कर चालान न्यायालय किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.09.2021 को थाना हलधरपुर पुलिस को ग्राम बकराबाद से एक 04 वर्षीय बालक आर्यन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुयी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मऊ पुलिस के कठिन प्रयासों के उपरांत 03 घंटे के भीतर उक्त बालक को थाना घोसी क्षेत्रार्न्तगत मझवारा से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा बच्चे के घर पर जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

अपहृत चार वर्षीय बालक बरामद, अपहरणकर्ता के खिलाफ कारवाई
Posted
in
by
Tags: