कोविड-19 में गोपीनाथ पीजी कालेज की एनएसएस टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को कुलपति ने सराहा, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

देवली /बहादुरगंज – आज राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस व स्थापना दिवस के अवसर पर गोपीनाथ पीजी कालेज द्वारा एनएसएस के बैनर तले कोविड-19 महामारी में लोगों की सहायता व कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने व देश के इस संकट की घड़ी में अपना बहुमूल्य योगदान देने के उपलक्ष्य में कालेज की तरफ से एनएसएस छात्र अभिषेक गिरी ने आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति महोदया के हाथों विश्वविद्यालय परिसर में “स्वामी विवेकानंद पुरस्कार” प्राप्त कर सभी एनएसएस छात्रों का नेतृत्व किया।
साथ ही साथ कार्यक्रम अधिकारीयों के सहयोग की भी सराहना की गयी जिनके द्वारा एनएसएस छात्रों को देश प्रेम व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
कालेज की एनएसएस टीम को व एनएसएस में अपना योगदान देने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 में गोपीनाथ पीजी कालेज द्वारा की गई लोगों की सहायता व सराहनीय कार्य पर आज पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
गोपीनाथ पीजी कालेज में उच्च व गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ ही छात्रों के अंदर समाज सेवा की भावना भी जागरूक की जाती है।जिसका परिणाम है कि हमने एक विश्वविद्यालय टापर के साथ ही आज एनएसएस के क्षेत्र में भी एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। जबकि इसके पहले रोवर्स रेंजर्स के क्षेत्र में भी हमारे कालेज के छात्रों ने जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
हम ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़े-बड़े शहरों जैसी उच्च शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास करते हैं


Posted

in

by

Tags: