उपभोक्ता अपने घरों में प्रयोग हो रहे खाद्य सामग्रियों की निशुल्क कराएं, जांच तुरंत मिलेगी रिपोर्ट
मऊ। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता परक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निमित्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा 10वीं बार मऊ जनपद में खाद्य सामग्री सचल प्रयोगशाला वाहन मंगलवार को उपलब्ध रहेगी।
जानकारी देते हुए अभिहित अधिकारी श्री एस के त्रिपाठी ने बताया कि उक्त सचल प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से जनपद के उपभोक्ता व व्यवसाई अपने खाद्य सामग्रियों के गुणवत्ता की जांच निशुल्क रूप से करवा सकते हैं। जिसकी रिपोर्ट तत्काल प्राप्त हो जाएगी।
उपभोक्ता प्रतिनिधि राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस वाहन के माध्यम से नगर के उपभोक्ता व दुकानदार अपने घरों में प्रयोग के लिए रखी गई खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच भी निशुल्क रूप से करा सकेंगे। जिससे उन्हें अपनी रसोई में रखे खाद्य व अखाद्य सामग्रियों की पहचान सुनिश्चित हो सकेगी। सचल वाहन की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त सचल प्रयोगशाला वाहन गाजीपुर तिराहा पर 11:00 बजे, पुरानी तहसील पर दोपहर 12:00 बजे, भीटी 12:30, बाल निकेतन तिराहा 1:15, रोडवेज पर 1:45 पर पहुंचेगी। इसके बाद आजमगढ़ मोड़ पर 3:00 बजेव मिर्जाहाजीपुरा शाम 4:00 बजे पहुंचेगी।
