परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों हेतु हेल्थ कैम्प का आयोजन

मऊ- आज दिनांक 28.09.2021 को वित्तीय वर्ष के द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रमेश चन्द्र सिंह के सहयोग से रोडवेज परिसर, मऊ में कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चालकों/परिचालकों एवं यात्रीगणों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों हेतु हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें चालकों/परिचालकों का कोविड-19 की जॉच एवं कोविड-19 के बचाव की जानकारी प्रदान की गयी, जिसमें उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, परिवहन निगम के श्रीमती उषा सिंह व अजय सिंह परिवहन निगम तथा चिकित्सा विभाग के चिकित्सकगण एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रमोद कुमार गौतम, प्रभारी यातायात पुलिस, तथा प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय, प्रधान सहायक अजय सिंह व कमरूज्जमा (वरिष्ठ सहायक) एवं डी0बी0ए0 मोहम्मद रेयाज फारूकी तथा प्रवर्तन सिपाही भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: