किसान और जवानों के मसीहा थे लाल बहादुर शास्त्री: विष्णु कुशवाहा
मऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर ज़िला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कालोनी मे ज़िला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान मे कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि सत्य अहिंसा और वैश्विक शांति के प्रणेता महात्मा गांधी जी थे पूरी दुनिया में महात्मा गांधी को जो सम्मान दिया वह अपने आप में एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है महात्मा जी ने सत्य अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को भारत से खदेड़ कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की परंतु आज की राजनीति दूषित हो गई है हमारे देश के पीएम महात्मा गांधी के सिद्धांतों का दिखावा कर रहे हैं जबकि उनके अंधभक्त गांधी जी के जयंती पर गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाकर अपनी छिड़ मानसिकता का परिचय दे रहे हैं आज ही के दिन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है जिन्होंने देश के लिए एक मिसाल पेश किया था
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी जी संपूर्ण भारत के प्रेरणा स्रोत हैं साथ ही साथ 2 अक्टूबर को ही हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म दिवस है जो किसान और जवानों के मसीहा थे उन्होंने एक तरफ किसानों का हौसला बढ़ा रहे थे तो दूसरी तरफ जवानों को आगे बढ़ने के लिए साहस से परिपूर्ण कर रहे थे आज दोनों महान विभूतियो को दिल से देश नमन कर रहा है उनको दिल की गहराइयों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हूं
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री एक सदी के दो नायक थे और दोनों ने जो भारत के लिए अपना योगदान दिया सदियों तक इसे भुलाया नहीं जा सकता इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिसमे मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा जिलाउपाध्यक्ष संजय यादव मीडिया प्रभारी अकरम प्रेमियर ज़िला महासचिव मधुसूदन त्रिपाठी प्रदेश सचिव पिछड़ा विभाग प्रेचन्द्र चौहान ज़िला सचिव रामकरण यादव जिलाध्यक्ष व्यापार शशिकांत राय संदीप यादव अब्दुल वाजिद अफ़रोज़ अहमद आदि शामिल थे