मऊ। जिले के एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मऊ से संबद्ध समस्त विभाग के कर्मचारियों का मुख्य विकास अधिकारी ने कोरोना वारियर्स के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निसंदेह कंट्रोल रूम में लगे कर्मचारियों ने अनवरत सेवा देकर मऊ जनपद को कोरोनावायरस से राहत पहुंचाई है और आज गांधी जयंती के अवसर पर आप सभी को इस बेहतरीन कार्य के लिए बधाई देता हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा ,कमलेश यादव, अरुण मौर्य, बृजेश यादव, सरफराज अहमद, आनंद कुशवाहा, अंकित यादव, निधि भारती आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में कार्यरत कमर्चारियों को कोरोना योद्धा प्रशस्ति देकर सीडीओ ने किया सम्मानित
Posted
in
by
Tags: