मऊ- राजकीय आई0टी0आई0, जिला उद्योग एवं कौशल विकास मिशन एवं के संयुक्त तत्वाधान में अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 (बुनाई विद्यालय) परिसर मऊ में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जिलाधिकारी द्वारा अप्रेंटिस रोजगार मेले का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मेले में अधिष्ठानों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया गया। मेले में ब्लाक प्रमुख द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्जवलित कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन द्वारा पूष्पगुच्छ देकर श्रीमती मीनू सिंह ब्लाक प्रमुख फतेहपुर मण्डाव का स्वागत किया गया। मेले मे विभीन्न ट्रेडों से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण एवं अन्य बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। मेले में जनपद के विभिन्न अधिष्ठान व अन्य कम्पनी बालाजी चैखट,राज गैस इण्डिस्ट्रीज, यूनिर्वसल प्रा0लि0,एवं जनपद के विभिन्न आई0टी0आई अधिष्ठान द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। अप्रेंटिस रोजगार मेले में 1250 प्रशिक्षार्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया जिसमें से 105 बेरोजगार लाभार्थियों को प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन एवं श्रीमती मीनू सिंह ब्लाक प्रमुख एवं सगीर अहमद सा0 जिला उद्याोग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार एंव प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को जनपद में अप्रेंटिस योजना के तहत जनपद के अधिष्ठानों में रोजगार देने के लिये रोजगार मेले आयोजित किये गये है, ताकि अधिक से अधिक लोगो को रोजगार से जोडा जा सके।
उक्त अवसर पर राजेश रोमन उपायुक्त जिला उद्योग,योगेन्द्र यादव, शारदा नन्द राय, सत्येन्द्र सिह, कृष्ण गोपाल दुबे, राम प्रताप मल्ल सुबास यादव रमेश यादव, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, गोविन्दजी, संजय सोनकर, मणिकान्त, चन्द्रप्रकाश, बन्दना, नम्रता, अजय जोशी तथा विभिन्न कम्पनियों से प्रतिनिधि आदि मौजूद थें।

105 बेरोज़गारों को मिला नियुक्ति पत्र
Posted
in
by
Tags: