पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी व किसानों के समर्थन में सपा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

मऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिवार जनों से मिलने से रोकने व गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, सरकार तानाशाही कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश यादव के लखनऊ में हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित आजमगढ़ तिराहे पर रोड जाम कर दिया था। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी कर पुलिस लाइन ले जाया गया है।
सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित दस सूत्रीय एक ज्ञापन भी दिया जिसमें मांग की गई कि मृतक किसानों के परिवार को सरकारी नौकरी व दो दो करोड़ की आर्थिक मदद दी जाए और दोषियों को धारा 302 के तहत तत्काल जेल भेजा जाए, साथ ही साथ गृह राज्य मंत्री भारत सरकार और उपमुख्यमंत्री उप्र को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
किसानों की सभी मांगों को मानते हुए किसान विरोधी काला कानून वापस लिया जाए


Posted

in

by

Tags: