मुख्यमंत्री द्वारा सभी पात्र छात्र/छात्राओं को नवम्बर में ही छात्रवृत्ति भुगतान करने का है निर्देश
मऊ- प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासनएवं निदेशक, समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु निर्गत समय सारणी के अनुसार समस्त प्रकार की पूर्वदशम (कक्षा 9-10)/दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवदेन की स्थिति अत्यन्त खेदजनक है। संस्था को निर्देशित किया जाता है कि संस्था में अध्यनरत सभी पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना में रिनिवल व फ्रेश श्रेणी के अन्तर्गत आवेदन करायें तथा छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाये। इस सम्बन्ध में सर्वोधिक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि योजनान्तर्गत आवेदन करने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं क्योंकि पूर्वदशम. योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर है व संस्था स्तर से छात्र छात्राओ के आवेदन को अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 28 अक्टूबर है एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर है तथा संस्था स्तर से अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 28 अक्टूबर है व इस सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी पात्र छात्र/छात्राओं को माह नवम्बर को ही छात्रवृत्ति भुगतान करने के निर्देश भी निर्गत है।
अतः इस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराना है कि संस्था में अध्यनरत पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन कराये तथा छात्र/छात्राओं द्वारा दिये गये आनलाइन आवेदन पत्रों का मिलान करते हुये अपने स्तर से भी समानान्तर सत्यापित/अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। यदि योजनान्तर्गत कोई पात्र छात्र/छात्रा संस्था की लापरवाही से आवेदन करने से वंचित होगा अथवा संस्था द्वारा किसी पात्र छात्र-छात्राओ का आवेदन अग्रसारित करने से रह जाता है तो सम्बन्धित संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये सक्षम स्तर पर कार्यवाही हेतु संस्तुति प्रेषित की जायेगी।