मिलावट के संदेह में औचक छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

मऊ- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आगामी नवरात्री/दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, आज दिनांक 08.10.2021 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आर0के0 दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर मिलावट के संदेह में औचक छापेमारी करते हुये विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 04 नमूनें खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला से जांच कराने हेतु संग्रहित किये गये। संग्रहित किये गये नमूनों मधुबन बाजार, मऊ स्थित प्रतिष्ठान-अंकित ट्रेडर्स, प्रो0-श्रीमती सीमा देवी से काजू, ब्राण्ड-हानेस्ट का नमूना, मधुबन बाजार, मऊ स्थित प्रतिष्ठान-अभिषेक ट्रेडर्स, प्रो0- राधेश्याम से बादाम, ब्राण्ड-आंचल का नमूना, फतेहपुर ताल रतोय, मऊ स्थित शुभम गुप्ता के किराना प्रतिष्ठान से शहद ब्राण्ड-पावर का नमूना, रसूलपुर, मऊ स्थित प्रतिष्ठान-सुमन्त किराना स्टोर से मखाना का नमूना संग्रहित किये गये उक्त नमूनों को वास्ते जांच राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0, लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, जयहिन्द राम, दिनेश कुमार राय, श्रीमती बिन्दु पाण्डेय व रामानन्द, उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: