मऊ – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के वर्तमान शहर अध्यक्ष श्री तौसीफ इलाही को ज़िला मऊ NSUI का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उक्त आशय का नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुन्दन की स्वीकृति से उत्तरप्रदेश के प्रभारी श्री अविनाश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष(पूर्वी उ०प्र०) श्री अखिलेश यादव जी द्वारा संयुक्त रूप से श्री तौसीफ इलाही को प्रेषित कर छात्र हितों के लिए संघर्ष की आशा की गयी है। श्री तौसीफ के ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री इन्तखाब आलम,शहल कांग्रेस अध्यक्ष श्री विष्णु प्रकाश कुशवाहा,उत्तरप्रदेश NSUI के सचिव श्री सईदुर्रहमान पहलवान, श्री राजमंगल यादव,श्री असअद नोमानी आदि लोगों ने बधाई दिया है।

तौसीफ इलाही को ज़िला मऊ NSUI का अध्यक्ष मनोनीत किया गया
Posted
in
by
Tags: