मऊ – उत्तर प्रदेश उच्चत्तर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा पिछले दिनों साक्षात्कार में चयनित प्राचार्यो को कालेज एलाट कर दिया गया है। जिसमें डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के हिंदी विषय के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर व उपप्राचार्य डॉ सर्वेश पांडेय को डी०सी०एस०के०पी०जी० कॉलेज मऊ में प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। जो जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
वहीं डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में अर्थ शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ चंद्रप्रकाश_राय (CP Rai) को देवरिया के एक पीजी कालेज में प्राचार्य पद के लिए लेटर मिला है।
डीसीएसके पीजी कालेज के इन दो एसोसिएट प्रोफेसर के प्राचार्य पद का नियुक्ति पत्र मिलने पर पूरे महाविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं पेश की हैं।

डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के प्राचार्य होंगे डॉ सर्वेश पांडेय
Posted
in
by
Tags: