मऊ। नगर क्षेत्र के वार्ड नं0 24 मु0 मदनपुरा उ0 खुदबगिया मंे कब्रिस्तान के दक्षिण स्व0 पूर्व चेयरमैन हबीबुल्लाह साहब के प्लाट के पास श्री एनामुल से मुश्ताक तक लगभग 4.97 लाख रुपये की लागत से नाली एवं सी0सी0 इण्टरलाकिंग एवं वार्ड नं0 08 में औरंगाबाद ईदगाह के पूरब लगभग 6.28 लाख रुपये की लागत से निर्मित क्रासिंग एवं अप्रोच निर्माण कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तैयब पालकी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि फिरोज़ अहमद सब्बु व क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष श्री पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया एवं उक्त कार्य को निर्मित कराने के प्रति पालिका का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तैयब पालकी ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से सोनीधापा के मैदान में दिनांक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ 28 अक्टूबर को किया जायेगा। उन्होने कहा कि उक्त लगने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। मेले में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जबकि दिन में सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जागरुकता प्रदान की जायेगी। मेले को बहुआयामी बनाया जायेगा। मेले में छोटे दुकानदारों एवं सरकारी कार्यालयों से सम्बन्धित स्टाल लगाये जाएंगे। रहेड़ी समेत विभिन्न प्रकार के सामान बेचने वाले छोटे दूकानदारों के लिये मेले में निःशुल्क भाग लेने की व्यवस्था की गयी है। मेले में लोकगीत स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 28 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे एवं 29 अक्टूबर को सायं 05 बजे से 08 बजे तक गज़ल गायक बलवत सिंह की प्रस्तुति होगी तथा 30 अक्टूबर की शाम 05 बजे से 08 बजे तक कवि सम्मेलन/मुशायरे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के जाने माने कवि/शायर गैबी जौनपुरी, तारकेश्वर मिश्र राही, चाँदनी शबनम, अचानक मऊवी, पंकज प्ररवर, डंगा बनारसी, सैदा बैजापुरी, नागेश साण्डिल्य, सलमान घोसवी, शैलेन्द्र मधुर, शहाब नोमानी उपस्थित होंगे।
लोकार्पण के अवसर पर सभासद प्रतिनिध फिरोज़ अहमद शब्बू, शफीकुर्रहमान पहलवान, एहतेशाम, खैरुलबशर आदि मौजूद रहें।
पालिकाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का लोकार्पण
Posted
in
by
Tags: