मऊ की सबसे पुरानी फुटबाल क्लब मऊ स्पोटिंग क्लब के सचिव अली अब्बास का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था। आज मऊ स्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष हाजी मुल्तान के आवास पर कार्यकारणी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया के कार्यकारणी के सदस्यों की संख्या 15 से बढ़ाकर 21 कर दी जाए। बैठक में सर्वसम्मति से अली अब्बास मरहूम की जगह खुर्शीद हैदर को सचिव और नसीम हलचल को गेम सचिव चयनित किया गया। सर्वसम्मति से अरशद अलमास, अबुल फजल pcs, डॉक्टर मोहम्मद तैय्यब, नौशाद एटलस, इरशाद जेमनी, सोबान नोमानी और नसीम हलचल कार्यकारणी में सम्मिलित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता हाजी मुल्तान अहमद ने और संचालन फैज़ अहमद ने किया। बैठक में पूर्व सांसद सलीम अंसारी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, ओवैस तरफदार, फैज़ अहमद, मुस्तफा चमन, शकील सेठ, हाजी शमशाद, इफ्तेखार मुंशी, हाजी शमीम, राशिद कमाल और खुर्शीद हैदर उपस्थित रहे।
मऊ स्पोर्टिंग क्लब की नयी कार्यकारिणी का गठन, खुर्शीद हैदर बने सचिव
Posted
in
by
Tags: