उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हर घर को मिलेगी 300 यूनिट बिजली फ्री

मऊ/करहां। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान के क्रम में रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहां बाजार में विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी अंकित कुमार राव एवं विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड का पंजीकरण और वितरण कराया गया।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी अंकित कुमार राव ने बताया कि आम जन बहुत ही तेजी के साथ मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड का पंजीकरण करा रहे हैं और लोगों का इस अभियान में जन समर्थन भी मिल रहा है और कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हर घर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, बकाया बिल माफ किया जाएगा तथा किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और हर घर 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव सुशील चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, प्रभुनाथ चौहान, दुलारे राजभर आदि लोग प्रमुख रुप से रहे।


Posted

in

by

Tags: